मंहगा चावल, सस्ता धान, बीजेपी का यही है काम: दीपेन्द्र हुड्डा
5 दरिया न्यूज
समालखा 30-Sep-2014
जोरासी गांव में सांसद हुड्डा ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा, कि मंहगा चावल सस्ता धान, यही है बीजेपी का काम। दीपेन्द्र हुड्डा ने मोदी की केन्द्र शासित सरकार पर सवाल खड़े किये और कहा, कि 10 सालों में लगातार धान के भाव चढ़ते आये हंै तो इस बार क्यों नहीं बढ़े। दीपेन्द्र ने कहा कि कुछ ऐसा ही हाल गेहूं का भी रहा जिसके भावों में इस बार सिर्फ पचॉस रुपए तक की ही बढ़ोतरी की गई है। जबकि यूपीए सरकार ने 9 साल में 900 रुपए से भी ज्यादा बढ़ाए हैं।
बीस सालों में दो बार इनेलो ने बनाई गुंडागर्दी एंव लूट-खसूट की सरकार: दीपेन्द्र हुड्डा
गांव जोरासी में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने इनेलो को भी आड़े-हाथों लेते हुए कहा, कि प्रदेश में बीस सालों में दो बार चौटाला सरकार बनी है। इतिहास गवाह है कि दोनो ही बार चौटाला शासन में गरीब एंव किसानों के साथ किस कदर अत्याचार हुए है। कभी बिजली तो कभी गन्ने के भावों को लेकर किसानों को आंदोलन करना पड़ा, और चौटाला सरकार ने आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठियां एवं गोलियां चलवाने का काम किया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने यह भी कहा कि इनेलो राज में प्रदेशभर में लूट-खसूट, गुंडा-गर्दी, फिरोतियां मांगने का काम बड़े पैमाने पर होता था।