नीयत तोलकर करना वोट: दीपेन्द्र हुड्डा
5 दरिया न्यूज
समालखा 30-Sep-2014
जोरासी गांव में युवा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को गुजरात सरकार के साथ तुलनातमक तरीके से जनता के सामने रखते हुए कहा, कि हरियाणा में हुए विकास कार्यों के सामने गुजरात मॉडल फीका पड़ गया है। हुड्डा सरकार द्वारा किसानों के कर्जे माफ करने, बिजली के बिल माफ करने, और गुजरात की अपेक्षा हरियाणा में खेती के लिए दिये जाने वाले कर्ज पर ब्याजदर भी न के बराबर करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है, जो गन्ने के भाव हरियाणा सरकार अपने किसानों को देती है उनके आगे गुजरात सरकार के भाव न के बराबर है, यही नहीं गुजरात के किसानों को हरियाणा के किसानो की अपेक्षा 27 गुणा ज्यादा मंहगी बिजली मिलती है, जबकि वहां पूंजिपति एंव उद्योगपतियों को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाती है। हरियाणा में दलितों के बच्चों को वजीफे दिए जाते हैं, जोकि वहां की सरकार नही करती। सांसद हुड्डा ने यह भी दावा किया कि न केवल गुजरात बल्कि यूपी, पंजाब एंव दूसरे सभी पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा हरियाणा सरकार अपने बजुर्गों को सबसे ज्यादा बुढ़ापा पैंशन देकर उनका मान सम्मान कर रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने बताया कि इस जैसी कई ऐसी योजनाएं है जो हुड्डा सरकार द्वारा गरीब एवं पिछड़े वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, और गुजरात सरकार इन से अछूती है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जिस भी पार्टी का नेता आप लोगों के बीच वोट मांगने आए, पहले उसकी नीयत को तोलिये फिर उसकी बात पर यकीन करें।