नरेंद्र मोदी ने बराक ओबामा के रात्रिभोज में सिर्फ पानी पिया
5 दरिया न्यूज
वाशिंगटन 30-Sep-2014
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से अपने सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में सिर्फ पानी पिया। वह नवरात्रि के व्रत पर हैं और इसलिए उन्होंने सिर्फ गर्म पानी लिया। रात्रिभोज में ओबामा के साथ अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा भी मौजूद थीं। मोदी की मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम सात बजे) व्हाइट हाउस में ओबामा के साथ औपचारिक मुलाकात होनी है।