5 Dariya News

हरियाणा प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्रदान होगा : संजय टंडन

5 दरिया न्यूज

पिंजौर 29-Sep-2014

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में कालका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा के चुनाव प्रचार में भाजपा चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं का दल आज हरियाणा के पिंजौर में पहुंचा।यह जानकारी पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक रविंदर पठानिया ने देते हुए कहा कि इस दल में पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष रवि कांत शर्मा व देवी सिंह, राजिन्द्र शर्मा, भारत कुमार, अश्विनी कौशल, रजिन्दरण चटियार, अमित गंभीर, राजकुमार बबलू, मंडल प्रधान विजय प्रभाकर उमंग शर्मा, योगराज, महकवीर सिंह संधू, गुड्डी बंसल, संतोष शामिल थे।चुनाव प्रचार अभियान में जुटे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर के चलते हरियाणा प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्रदान होगा और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने जनसभा में उपस्थित लोगों को संबंधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी  ने हरियाणा में गत १० वर्षों से विका के नाम पर लोगों को गुमराह किया। प्रदेश में चाहे युवा को नौकरी की बात हो या अन्य कोई मेगा प्रोजे1ट्स हुडा की सरकार ने सदैव भेदभाव की नीति अपनाई और रोहतक को ही पहल की। पूरे हरियाणा में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया और कालका के साथ तो सदैव सौतेला व्यवहार किया। पूरे प्रदेश में पानी, बिजली इत्यादि मूल सुविधाओं में भारी कमी रही है। हुडा सरकार गरीबों के प्रति उदासीन रही है। 

उन्होंने चुनावी सभा में जमीन घोटाले में हुडा सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के जीजा पर मौजूदा सकरार इतनी मेहरबान आखिर 1यों रही। आज जनता उनसे पूछना चाहती है कि आखिर किन कारणों के चलते भूपिन्दर सिंह हुड्डा ने महंगे भाव वाली जमीन रोबर्ट वाड्रा को सस्ते दाम मे दी ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किस खास परिवार का बोलबाला है यहा तो जगजाहिर है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें परिवाद की बजाए काबलियत के बल पर जनसेवा करने का अवसर दिया जाता है। वर्तमान की केंद्र की नरेंद्र  मोदी की सरकार ने भी इस मंशा को स्पष्ट करते हुए  भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें परिवाद की बजाए काबलियत के बल पर जनसेवा करने का अवसर दिया जाता है। वर्तमान की केंद्र की नेरन्द्र मोदी की सरकार ने भी इस मंशा को स्पष्ट करते हुए  सभी मंत्रियों को अपने चहेते को अपने साथ न लगाने की बात कर इस बात को साबित किया की भाजपा में भतीजावाद की बाजए वरीयता को महत्व दिया जाता है। इस से साफ नजर आता है कि भाजपा अन्य दलों से अलग सोच रखती है। उन्होंने कहा की भाजपा हमेशा गरीबों के उथान के प्रति गंभीर है और जल्दी ही इस बात का पता सभी देशवासियों को पता चल जाएगा कि कौन गरीबों के लिए कोई कुछ करना चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लक्ष्य को पाने हेतु गरीबों के लिए कई योजना लागू करने की बात की  है जिसमें से जन-धन योजना उसकी शुरुआत है। उन्होनें प्रदेश के सभी लोागें से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में सुशाषण और विकास की राह में प्रदेश की जनता सही निर्णय लेकर इसके भागीदार बने।