विधानसभा चुनाव में भाजपा का आइना दिखा देगी प्रदेश की जनता: दीपेंद्र सिंह हुड्डा
बादली हलके के माछरौली व सुबाना गांवों में की जनसभाएं
5 दरिया न्यूज
झज्जर 29-Sep-2014
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के तीन महीने के कार्यकाल में ही जमीनी हकीकत सामने आ चुकी है। हाल ही में राजस्थान, उत्तरप्रदेश और गुजरात प्रदेश के लोगों ने भी हाल ही में विधानसभा उप-चुनाव के नतीजों में भाजपा को आईना दिखाने का काम किया है। सांसद सोमवार को बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव सुबाना व माछरौली में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।हरियाणा प्रदेश के लोग भी 15 अक्ट़बर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे तो एकबार फिर भाजपा को उसका असली चेहरा हरियाणा प्रदेश के लोगा दिखा देंगे और हरियाणा में तीसरी बार मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस बात में कोई दोराय नहीं है कि पूरे प्रदेश में विकास के कार्य हुए हैं और प्रदेश की जनता ने विकास के समर्थन में जनादेश देने का मूड बना लिया है।
दीपेंद्र ने कहा कि अच्छे दिनों के वायदे के साथ केंद्र में सरकार बनाने वाली भाजपा सरकार के शासन में तेल, रेल आलू से लेकर टमाटर तक आम लेगों की पहुंच से बाहर हो गया है। किसानों को फसल का वाजिव दाम नहीं मिल रहा वहीं आम उपभोक्ताओं को हर चीज की महंगी कीमत चुकानी पड़ रही है। भाजपा ने एक बार फिर से इस बात को प्रमाणित कर दिया है कि गरीब और किसान का हित भाजपा के शब्दकोश में ही शामिल नहीं है। सांसद ने कहा कि इनेलो ने अपने कार्यकाल में किसानों की क्या दशा की थी वह किसी से छिपी नहीं है। दीपेंद्र ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में हरियाणा को विकास के रास्ते पर अग्रणी करने का काम वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने कहा प्रदेश में ढांचागत सुविधाओं के साथ-साथ जनकल्याणकारी नीतियों के साथ हर वर्ग की भलाई का काम प्रदेश में हुआ है। इस मौके पर प्रो. वीरेंद्र, बादली से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश शर्मा, राज सिंह जाखड़ व नरेश हसनपुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।