सुखबीर सिंह बादल द्वारा पंजाबियों को स्वच्छ भारत अभियान से जुडऩे का आग्रह
पंजाब शीघ्र बनेगा कचरा रहित राज्य,मोदी ने अंतराष्ट्रीय मंच पर बढाई भारत की छवि
5 दरिया न्यूज
श्री मुक्तसर साहिब 29-Sep-2014
स्वच्छ भारत अभियान की आज यहां भारत में शुरूवात करते हुये पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों को इस अभियान से जुडऩे का आग्रह करते हुये उनको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित इस अभियान में अग्रणीय भूमिका निभाने की अपील की हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुये उपमुख्यमंत्री स. बादल ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस संबधी पहले ही अदभूत पहल करते हुये राज्य को 8 कलस्टरों में बांट कर पंजाब में ठोस कचरे के वेज्ञानिक ढंग से निपटारे का प्रोजैक्ट आंरभ किया हैं। उन्होने कहा कि इस संबधी कुछ कलस्टरों में कार्य अंतिम पड़ाव पर हैं और शीघ्र ही इन ठोस कचरा निपटारा केन्द्रों से जहां बिजली पैदा होगी वही यहां खेतों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली खाद भी तैयार की जाएगी। उन्होने अधिकारियों को इन प्रोजैक्टो को शीघ्र शुरू करने के निर्देश देते हुये इस अभियान की तेजी बरकरार रखने की बात भी कही।
इस अवसर पर बादल ने कहा कि सभी जिलों में आम लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाये जाएगें ताकि लोगों को गलियो, नालियों,सड़कों ,रेलवे स्टेशनों, बस अडडों, पार्क,ऐतिहासिक स्थान, छप्पड़ों व अन्य सार्वजनिक स्थानो के साथ साथ अपने घरों की सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होने कहा कि स्थानीय सरकार विभाग को शहरों में विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए कहा गया हैँ। उन्होने कहा कि सफाई से ना केवल इर्द गिर्द का वातावरण साफ होता है बल्कि मनुष्य अनेक बीमारियों से भी बच जाता हैँ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका दौरे का जिक्र करते हुये उपमुख्यमंत्री बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एनडीए सरकार ने देश के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये है जिससे हमारे अंतराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण देशों के साथ रिश्ते मजबूत हुये है वही अंतराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि और मजबूत हुई है। एक अन्य प्रश्र के उत्तर में बादल ने कहा कि लुधियाना में नवयुवकों की मोत के मामले की जांच के लिए निरपक्ष विशेष जांच टीम का गठन किया गया हैं और इस संबधी सरकार पूरी निरपक्षता से जांच करवा कर कानून अनुसार कार्यवाही करेगी। उन्होने कहा कि इस संबंधी मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने जिले के डिप्टी कमीशनर से रिपोर्ट मांगी हैं।
पत्रकारों द्वारा पूछे एक अन्य प्रश्र का उत्तर देते हुये उपमुख्यमंत्री बादल ने कहा कि हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल और शिअद गठबंधन बड़ी जीत दर्ज करके हरियाणा में सरकार का गठन करेगा। उन्होने कहा कि हरियाणा के लोग कांग्रेस कुशासन से तंग आ चुके हैं हरियाणा में इनैलों -शिअद गठबंधन की सरकार का गठन करने का मन बना चुके हैं।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए बहुउदेशीय खेल स्टेडियम में पौधे लगाये गांव बादल के स्कूलों कालेजो से संबधित एनएसएस और एनसीसी गल्र्स बटालियन की केै डिटस को स्वच्छता अभियान के लिए रवाना किया। इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त स. परमप्रीत सिंह बॉबी बादल ,स. अवतार सिंह वणवाला,स. कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी क्षेत्र इंचार्ज श्री मुक्तसर साहिब , परमबंस सिंह बंटी रूमाला,स. हरजीत सिंह भोलूवाला, डिप्टी कमीशनर स. जसकिरण सिंह , अतिरिक्त डिप्टी कमीशनर विकास श्री रामबीर आदि उपस्थित थे।