5 Dariya News

संत निरंकारी मिशन का हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय संत समागम 25 व 26 मई को

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ज्वालामुखी 21-May-2013

संत निरंकारी मिशन का हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय संत समागम 25 व 26 मई को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी से सटे भड़ोली कुटियारा में आयोजित होगा। समागम की शुरूआत 25 मई को सुबह 10.30 बजे से निरंकारी मिशन के सदगुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की अध्यक्षता में शोभा यात्रा से होगी।  शोभा यात्रा नादौन बाजार से होती हुई समागम स्थल भड़ोली कुटियारा में समाप्त होगी। सतसंग दोपहर दो बजे से शुरू होगा और रात नौ बजे निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज अपने प्रबचनों से संगतों को निहाल करेंगे। यह जानकारी देते हुए निरंकारी मिशन के प्रैस एवं पव्लिसिटी विभाग के एपीआरओ रक्षपाल धीमान ने देते हुए कहा कि समागम स्थल पर निरंकारी मिशन की गतिविधियों को प्रभाषित करने वाली प्रदर्शनी का 22 मई को देहरा के एसडीएम पराशर उद्घाटन कर निरंकारी भक्तों के दर्शनों के लिए समर्पित करेंगे। भड़ोली कुटियारा में व्यास नदी के किनारे समागम स्थल पर एक लाख से भी ज्यादा निरंकारी भक्तों को ठहरने व भोजन की व्यवस्था के लिए निरंकारी संत तैयारियों में पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। चिलचिलाती धूप में भी सेवा भावना से लगे इन भक्तों का उत्साह सेवा भावना की एक मिसाल पेश कर रहा है।