5 Dariya News

इनेलो में शामिल लोगों को मिलेगा पूरा मान सम्मान: जसविंद्र सिंह संधू

5 दरिया न्यूज

पिहोवा 27-Sep-2014

हल्का पिहोवा से इनेलो प्रत्याशी जसविंद्र सिंह संधू ने कहा कि प्रदेश की जनता को शीघ्र ही कांग्रेस के कुशासन से छुटकारा मिल जाएगा। जनता की अपनी इनेलो सरकार होगी। जिसके मुखिया इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला होंगे। इनेलों की लाभकारी नीतियों में विश्वास रखते हुए लोग अन्य पार्टियों का दामन छोड़ कर निरंतर इनेलो में शामिल हो रहे है। पार्टी में शामिल हुए लोगों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। गांव नैसी से पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह, सतविंद्र सिंह नम्बरदार यूथ कांग्रेस सचिव, जोगा सिंह ढिल्लों, सुखा सिंह ढिल्लो, गुरदीप सिंह भंगु, जरनैल सिंह विर्क , मलिक सिंह ढिल्लो, बहादुर सिंह , हरदीप सिंह, प्रगट सिंह, शेर सिंह विर्क, काबिल सिंह, हरवेल सिंह, दलेर सिंह विर्क, बलकार सिंह ढिल्लो, कवंलजीत सिंह नम्बरदार, मा. बलजीत सिंह, बलबीर सिंह  हरदेव सिंह, जोगेंद्र सिंह भंगू, गुरलाल सिंह भंगू, जसविंद्र सिंह, प्रकाश सिंह संधू, मामचंद सैनी, पालाराम सैनी, डा. सैनी  ये सभी लोग कांग्रेस पार्टी छोड कर इनेलो में शामिल हुए है। इस मौके पर राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष धर्मवीर शर्र्मा मौजूद रहे।

इधर, इस्माईलाबाद में कांग्रेस को कांग्रेस को उस समय भारी झटका लगा जब शाहाबाद से कांग्रेस के पूर्व ब्लाक प्रधान मोहनलाल भांवरा इस्माईलाबाद अपने सैंकडों साथियों सहित कांग्रेस का हाथ छोड़ कर इनेलो में शामिल हुए। उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केवल शर्मा, हल्का से प्रत्याशी जसविंद्र सिंह संधू, प्रहलाद भगत शर्मा, बिट्टू कंसल ने उन्हें व उनके समर्थको को पार्टी का प्रतीक हरा पट्टका पहनाक र स्वागत किया और पुरा मान-सम्मान देने का वायदा किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच सरोज भांवरा, महिंद्र सिंह मुलतानी, नंदलाल, गेंदाराम ,दयाराम, ओमप्रकाश, पूर्व मैमर पंचायत बलवंत सिंह, आदर्श गर्ग, रोहित गर्ग, संजीव भांवर, विरेद्र शर्मा, राकेश शर्मा आदि पार्टी में शामिल हुए।