5 Dariya News

भाजपा व कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा इनेलो का दामन

5 दरिया न्यूज

थानेसर 27-Sep-2014

भाजपा को उस समय भारी झटका लगा जब थानेसर हलके के गांव बारवा, किरमिच और घराड़सी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के निवास स्थान पर पहुंचकर इनेलो का दामन थामने वालों में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह ढांडा, युवा मोर्चा के हल्का सचिव मनमोहन, सुखदेव, कुलविंद्र, मनजीत, जसविंद्र, दलबीर, पिंटू, मोहन सिद्धू, मनदीप सिद्धू तथा राजू पंडित शामिल हैं। इसी प्रकार गांव घराड़सी के जोगिंद्र, रांझाराम, सूरजभान, आजाद तथा गांव किरमिच के कांग्रेसी कार्यकर्ता रोणकी, राजेंद्र और बलविंद्र ने इनेलो में शामिल होने का ऐलान किया। इसी के साथ-साथ कृष्णा नगर गामड़ी में शाक्य सभा के प्रधान लाला राम के नेतृत्त्व में सभा ने इनेलो प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को समर्थन देने का निर्णय लिया। इस अवसर पर पूर्व नगर पार्षद सुशील अग्रवाल के अतिरिक्त अमर सिंह, महाराज सिंह, राजपाल, संरक्षक रामस्वरूप, पालाराम, संगठन सचिव वेदप्रकाश, विजय कुमार, राजबीर, कोषाध्यक्ष हरनाम, नेत्रपाल, बहादुर, किशोरी लाल, प्रचार सचिव खेमचंद, जमना प्रशाद, शोरण सिंह, कर्णसिंह, गुलाब सिंह, हजारी लाल, मदन लाल, रामेश्वर दास भी उपस्थित थेे। 

अशोक अरोड़ा ने इन सभी का पार्टी में शामिल होने व समर्थन देने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे थानेसर हल्के की जनता का कर्जा जिंदगी भर नहीं उतार सकते। यहां की जनता के सहयोग व समर्थन के कारण ही वे एक सामान्य दुकानदार से राजनीति के इस मुकाम तक पहुंचे हैं। हल्के की जनता के साथ उनके राजनैतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हल्के के साथ कांग्रेस के दस साल के राज में भेदभाव हुआ है। यहां के युुवाओं को सरकारी नौकरियों में उनका हिस्सा नहीं मिला। इनेलो की सरकार आने पर इस कमी को पूरा किया जाएगा। श्री अरोड़ा ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो व्यक्ति दस साल तक कांग्रेस राज का आनंद लूटता रहा, भाजपा ने उसे टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा को धोखेबाज पार्टी करार देते हुए अरोड़ा ने कहा कि जब देने का समय आता है तो भाजपा अपने सहयोगी दलों को सिर्फ धोखा देती है। ऐसा ही भाजपा ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ किया। भाजपा गठबंधन धर्म निभाना नहीं जानती। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे गुण दोष के  आधार पर आंकलन करके वोट दें। श्री अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश में इनेलो के पक्ष में 1987 जैसी लहर चल रही है। कांगे्रस का कोई नाम लेवा नहीं बचेगा और कांग्रेस की बी टीम बन चुकी भाजपा का भी जनता सूपड़ा साफ करेगी। प्रदेश में इनेलो दो तिहाई बहुमत प्राप्त करेगी और चौ. ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।