5 Dariya News

ऊधमपुर में सड़क दुर्घटना में 2 की मौत

5 दरिया न्यूज

जम्मू 27-Sep-2014

जम्मू एवं कश्मीर के ऊधमपुर जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जम्मू में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "शनिवार सुबह पटनीटॉप-सनासर मार्ग के चिल्ला मोड़ पर एक टाटा सूमो पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।"उन्होंने बताया, "यात्री सनासर में अपने घरों को वापस लौट रहे थे।"पुलिस अधिकारी ने बताया, "वाहन ढलान पर 300 फीट नीचे चला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।"