5 Dariya News

पूरे प्रदेश में एकतरफा लहर है इनेलो की,पूर्ण बहुमत से बनेगी इनेलो सरकार-नरेंद्र सांगवान

इनेलो के काफिले में उमड़ा जनसैलाब,लोगों ने कहा सबसे भारी प्रत्याशी साबित हुए इनेलो प्रत्याशी

5 दरिया न्यूज ( प्रवीण कौशिक )

घरौंडा 26-Sep-2014

शुक्रवार को पूरा शहर इनेलोमय हुआ नजर आया। इनेलो कार्यकर्ता ढ़ोल नगाड़ों के साथ इनेला कार्यालय में पहुंचे। बाद में इनेलो प्रत्याशी नरेंद्र सांगवान ने अपना काफिला इनेलो कार्यालय से शुरू करके जैसे ही शहर व अनाज मंडी में पहुंचा तो लोग लगभग एक किलोमीटर के काफिले को देखकर हैरत में पड़ गये और काफिला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया। इनेलो प्रत्याशी नरेंद्र सांगवान ने जीप की छत पर बैठकर लोगों को अभिवादन किया तो लोगों ने खुलकर उनको समर्थन देकर आर्शीवाद दिया। इससे पूर्व इनेलो प्रत्शशी नरेंद्र सांगवान ने कहा कि पूरे प्रदेश में इनेलो की एकतरफा लहर चल रहीं और इनेलो विधानसभा चुनावों में लगभग 70 सीटों पर विजय हासिल करके पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।

इनेलो प्रत्याशी नरेंद्र सांगवान शुक्रवार को इनेलो कार्यालय में इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इनेलो कार्यकर्ताओं ने इनेलो प्रत्याशी सांगवान का फूल -मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। उसके बाद इनेलो प्रत्याशी लगभग एक किलोमीटर लम्बे वाहनों के काफिले के साथ करनाल नामाकंन भरने के लिए रवाना हुए। इनेलो प्रत्याशी सांगवान ने अपना काफिला इनेलो कार्यालय से शुरू किया तथा नई अनाज मंडी,विश्वकर्मा चौक व रेलवे रोड से होता हुआ करनाल पहुंचा। नामाकंन पत्र भरने जाते समय कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह व जोश दिखाई दिया। इनेलो के लम्बे काफिले को देखकर लोगों में चर्चा थी कि इनेलो प्रत्याशी के इतने बड़े काफिले से साफ जाहिर है कि इनेलो प्रत्याशी सबसे मजबूत प्रत्याशी साबित हो गये है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने दस साल के शासनकाल में केवल प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया है जबकि इनेलो ने लोगों को हक दिलवाने के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस का सूपडा साफ करेगी और इनेलो की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने के बाद हर वर्ग के हितों में फैसले लिये जाएंगे। उन्होंने बीजेपी पर निशाना बाधंते हुए कहा कि बीजेपी ने लोकसभा चुनावों में लोगों को अच्छे दिन आने के सपने दिखाये थे,लेकिन असलियत प्रदेश की जनता के सामने है। केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद मंहगाई ने लोगों की कमर तोड दी है।नामाकंन भरने के लिए जाते समय हल्का के वरिष्ठ नेता व इनेलो सभी कार्यकर्ता सहित 36 बिरादरियों के भारी तदाद में लोग मौजूद रहे।