5 Dariya News

पेहवा से इनेलो प्रत्याशी जसविंद्र सिंह संधू ने भरा नामांकन

5 दरिया न्यूज

पेहवा 26-Sep-2014

पेहवा से इनेलो प्रत्याशी जसविंद्र सिंह संधू ने आज नामांकन पत्र भरने के साथ ही चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर  अपने चुनावी अभियान को और तेज कर दिया। इस मौके पर नगरपालिका के तीन पूर्व प्रधानों, कई पार्षदों, सरपंचों व नंबरदारों ने कांग्रेस को अलविदा कहकर इनेलो में शामिल होने की घोषणा करते हुए संधू को अपना समर्थन दिया। संधू ने स्नेह पूर्वक मंच पर सभी लोगों को विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर कांग्रेस छोडक़र पूर्व नगरपालिका प्रधान महंत तरणदास, पूर्व नगरपालिका प्रधान महक धवन, पूर्व नपा उपप्रधान  व पार्षद अनिल धवन, वरिष्ठ एडवोकेट शिवदर्शन मुरार, गांव बीबीपुर से राजबीर सिंह राणा, मौजूदा सरपंच नीलम राणा, विकास बीबीपुर, गांव जलबेहड़ा से मदन पाल राणा ब्लॉक प्रधान सेवा दल कांग्रेस, दीपक अत्री कष्ट निवारण सदस्य पिहोवा, राकेश छाबड़ा, सतीश खैरा, प्रवेश कुमार आदि इनैलो में शामिल हुए। 

लुबाणा मंच प्रधान सहित बिरादरी का मिला समर्थन

संधू के नामांकन भरने के मौके पर  जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी के प्रयासों से लुबाणा बिरादरी से मंच के प्रधान रणजीत सिंह अपने सैंकड़ों साथियों सहित चुनावी कार्यालय में पहुंचे और पूरी बिरादरी की ओर से इनैलो प्रत्याशी जसविंद्र सिंह संधू को समर्थन दिया। इस मौके पर पूर्व सरपंच मोरथली मक्खन सिंह, रणजीत मोरथली, कै. जगीर सिंह धूपछड़ी, कै. जगीर सिंह भगतपुरा आदि ने इनैलो का समर्थन किया।