5 Dariya News

निशान सिंह ने हजारों कार्यकताओं के साथ भरा नामांकन पत्र

5 दरिया न्यूज

टोहाना 26-Sep-2014

टोहाना से इनेलो के प्रत्याशी निशान सिंह ने शुक्रवार को हजारों की संख्यां में मौजूद कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारीयों की उपस्थिति में टोहाना सचिवालय पहूंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें निशान सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण आहुति डाली तथा अरदास की गई। निशान सिंह ने कहा कि इन विधान सभा चुनावों से प्रदेश और टोहना में बदलाब की शुरूआत होगी जो हलके को विकास व उन्नति के मार्ग पर ले जाने में सहायक होगा। श्री सिंह ने कहा कि हलके के हालात किसी से छिपे नहीं हैं इन हालातों को सुधारने के लिए टोहाना की जनता इनेलो की और देख रही है इसलिए कायकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की नतियों से अवगत करवा कर वोट की अपील करनी चाहिए। निशान सिंह ने कहा कि जींद की महारैली में पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला द्वारा किए गए दूसरे न्याय युद्ध के एलान में हर कार्यकर्ता एक प्रमुख सेनापति के समान है, टोहाना की जनता को न्याय व सम्मान दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी व अन्य समाजसेवियों को सबक सिखाना होगा जो वोट की चोट से ही किया जा सकता है। निशान सिंह ने दावा करते हुए कहा कि 15 अक्टूबर को होने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता के सहयोग व आर्शीवाद से इनेलो पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी तथा चौ. ओम प्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बन कर विकास और विश्वास की नई कहानी लिखेंगे।