5 Dariya News

पांच राजदूतों ने प्रणब मुखर्जी को पेश किए परिचय पत्र

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 25-Sep-2014

पांच देशों के राजदूतों ने गुरुवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के समक्ष परिचय पत्र पेश किए। यह जानकारी एक विज्ञप्ति में दी गई है। विज्ञप्ति में कहा है कि बेल्जियम, लग्जमबर्ग, आईसलैंड, फिलिस्तीन और क्रोशिया के राजदूतों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में अपने परिचय पत्र पेश किए। इन देशों ने राजदूत के तौर पर जान लुयक्स (बेल्जियम), सैम स्क्रैनर (लग्जमबर्ग), अदनान महोम्मद जाबेर अबुआल्हायजा (फिलिस्तीन), थोरिर इब्सेन (आईएसलैंड) और आमिर मुहारेमी (क्रोशिया) को नियुक्त किया है।