5 Dariya News

गोपाल, गोबिंद के डोर-टू-डोर में लोगों ने किया जोरदार स्वागत

5 दरिया न्यूज

सिरसा 24-Sep-2014

गोपाल कांडा के जनसंपर्क अभियान पर जबरदस्त समर्थन हासिल हो रहा है। बुधवार को अंबेडकर चौक से जैसे ही गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा सिरसा विधानसभा क्षेत्र से वोटों की अपील के लिए विभिन्न बाजारों में डोर टू डोर लोगों से मिलने के लिए निकले। अपार जनसमूह उनके साथ हो लिया और जनसमर्थन से गदगद कांडा बंधुओं ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और जगह-जगह उनके स्वागत के लिए दुकानदारों ने विशेष तैयारियां कर रखी थी। यह जनसंपर्क अभियान हिसारिया बाजार, चांदनी चौक, रानियां बाजार से होता हुआ बाबा बिहारी की समाधि तक जैसे ही पहुंचा। लोगों का काफिला बढ़ता चला गया। इस अवसर पर युवाओं ने गोपाल कांडा जिंदाबाद, गोबिंद कांडा जिंदाबाद, हरियाणा लोकहित पार्टी जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए और वातावरण जन-जन का सम्मान करेंगे लोकहित में काम करेंगे के नारों से गुंजायमान हो गया। अनेक जगहों पर गोपाल कांडा को स्थानीय निवासियों ने लड्डूओं और सिक्कों से तोला और उन्हें फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक कृष्ण कंबोज, तेज प्रकाश बांसल, अब्बास खान, कृष्ण भुटानी, सुरेन्द्र मिंचनाबादी, पार्षद राजेन्द्र गुज्जर, संजीव जाखड़, महावीर मोदी, सूरत सैनी, जय सिंह कुसुम्बी, सतपाल कुसुम्बी, हीरालाल प्रधान, महेन्द्र सैनी, जयपाल जोधकां, सोनिया रंधावा, राजबाला देवी, विजय जुईवाला, तरसेम गोयल, नवीन मेहरा, साहबराम सोनी, गुरदयाल सेठी नंबरदार, शिवलाल, सोनू सोनी, प्रदीप बठला, कुलविंद्र संधु, वेद गोयल, कृष्ण तिवाड़ी, अंजनी कनोडिय़ा, द्वारका प्रसाद लढा, पुरषोतम लढा, गुरविंद्र चढा, विपिन सिंगला, संजय केलनियां वाले, चांद रतन शर्मा, बब्ली फुटेला, विजय गर्ग, डॉ. रिछपाल सिंह सोढी, निर्मल कंदोई, राजकुमार कंदोई, पप्पू सोनी, भगवानदास सोनी, विनोद भिवानी वाले, पवन कुमार तलंगा, प्रेम सतनाली वाले, अशोक ग्रोवर, संजु रजलीवाल, सूरजभान गुज्जर, अनिल कुमार अग्रवाल, शादी लाल मेहता आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।