5 Dariya News

स्वर्गीय देवीलाल हर वर्ग के हितेषी व गरीबों के मसीहा थे--सांगवान

5 दरिया न्यूज (प्रवीण कौशिक)

घरौंडा 23-Sep-2014

इनैलो के घरौंडा प्रत्याशी नरेन्द्र सांगवान ने कहा है कि 25 सितम्बर को जींद में स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह ऐतिहासिक होगा। वे घरौंडा में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए जींद रैली का न्यौता दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह में पूरे देश से प्रसिद्व लोग जींद पहुंच कर चौधरी देवीलाल को नमन करेंगे। नरेन्द्र सांगवान ने कहा कि स्वर्गीय देवीलाल हर वर्ग के हितेषी व गरीबों के मसीहा थे। उनका पूरा जीवन गरीबों के हितों की रक्षा के लिए व्यतीत हुआ। ऐस महापुरूष धरती पर कम ही पैदा होते है। नरेन्द्र सांगवान ने इस दौरान कहा कि रैली का न्यौता देने के लिए वे विधानसभा के हर गांव व वार्ड़ गए तो लोगों में एक अलग जोश जींद जाने को लेकर स्पष्ट दिखाई दिया। लोगों में जोश ऐतिहासिक है, जनता  चौधरी देवीलाल को नमन करने के लिए लालयित है। इस दौरान नरेन्द्र सांगवान ने कार्यकर्ताओं से रैलियों की तैयारियों की समीक्षा भी की व कहा कि जींद में इस रैली से अकेली घरौंडा विधानसभा से दस हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिसमें बुजूर्ग, महिलाएं व युवा सभी होंगे। नरेन्द्र सांगवान ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से दुखी है व भाजपा का कोई जनाधार नहीं है। ऐसे में प्रदेश में इनैलो की सरकार बनना तय है। हर गांव व शहर से इस समय एक ही आवाज है कि प्रदेश में इनैलो की लहर है। इस दौरान भारी संख्या में हर वर्ग से इनैलो कार्यकर्ता मौजूद थे।