5 Dariya News

हांसी से वरिष्ठ इनेलो नेता सत्यबाला मलिक ने अपने हजारों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ।

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 23-Sep-2014

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार भारद्वाज ने प्रैस के नाम जारी एक ब्यान में जानकारी देते हुए कहा कि हांसी विधानसभा क्षेत्र से कद्दावर नेता सत्यबाला मलिक ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए अपने हजारों समर्थकों के साथ आज मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा की हाजरी में कांग्रेस पार्टी ज्वाईन कर ली है। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व में श्रीमति सत्यबाला 1994 में जिला परिषद् का चुनाव  जिलेभर में सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीत चुकी है और हांसी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनको लगभग 12000 मतों से रिकार्ड जीत दिलवाई थी। इसके अलावा 2000 से 2005 तक श्रीमति सत्यबाला मलिक ने हरियाणा महिला आयोग में सदस्य के रूप में अहम भूमिका भी निभाई है। इसके साथ वह 2002 से 2005 तक टीएसी की सदस्य भी रह चुकी है। 2005 में हांसी विधानसभा से श्रीमति सत्यबाला मलिक इनेलो की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हंै और उस समय भी उन्होंने 20000 वोट हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई थी। श्रीमति सत्यबाला मलिक एक साफ एवं स्वच्छ छवि का व्यक्तित्व रखती है। कांग्रेस पार्टी श्रीमती सत्यबाला मलिक व उनके समर्थकों का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर दिल से स्वागत करती है तथा उन्हें व उनके समर्थकों को आश्वस्त करती है कि पार्टी में उनको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।