5 Dariya News

हलोपा ने जारी की 34 प्रत्याशियों की सूची,गोपाल कांडा सिरसा से लड़ेंगे चुनाव

बदलाव की मुहिम में शामिल हो चुका है पूरा हरियाणा

5 दरिया न्यूज

सिरसा 22-Sep-2014

हरियाणा में राजनीतिक गठबंधन की संभावनाओं को नकारते हुए हरियाणा लोकहित पार्टी आज अपने 34 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। हलोपा अब तक 40 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। हलोपा द्वारा तीसरी व अंतिम सूची आगामी दो दिनों में जारी की जाएगी।हलोपा अध्यक्ष एवं सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने आज यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में परिवर्तन का नारा देते हुए दो मई को हरियाणा लोकहित पार्टी का गठन किया गया था।हलोपा के साथ प्रदेश में अबतक 20 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। बदलाव की इस मुहिम में पूरा हरियाणा शामिल हो चुका है। गोपाल कांडा ने हालही में जारी किए गए चुनाव घोषणा पत्र को सभी दलों के मुकाबले बेहतर घोषणा पत्र करार देते हुए कहा कि हलोपा के गठन के समय जो एजेंडा जारी किया गया था, उसे प्रदेश की मौजूदा सरकार ने स्वीकार करते हुए हलोपा की घोषणाओं को लागू करने का प्रयास किया है।गोपाल कांडा ने कहा कि वह जातिवाद में यकीन नहीं रखते। फिर भी समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। हलोपा प्रत्याशियों की सूची में महिलाओं तथा युवाओं का  विशेष ध्यान रखा गया है। एक सवाल के जवाब में गोपाल कांडा ने कहा कि हलोपा का प्रदेश की जनता के साथ गठबंधन हो चुका है। ऐसे में राजनीतिक गठबंधन के कोई मायने नहीं हैं। इस अवसर पर तेज प्रकाश बांसल एडवोकेट, जय सिंह बिश्रोई, हरिओम भाली, सूरत सैनी, उमेश शर्मा, कृष्ण सैनी, राजबीर कौशिक, एन.के. गोयल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

हलोपा द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की सूची :

विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी का नाम

सिरसा गोपाल कांडा

ऐलनाबाद गुरजीत सिंह कौड़ा

रादौर कुलदीप सिंह मल्ही

कालांवाली निर्मल सिंह मलड़ी

बादली नाहर सिंह

गढ़ी सांपला रवि औल्याण

बेरी संदीप अहलावत

कैथल योगेश कालड़ा

बरवाला हनुमान वर्मा प्रजापति

पिहोवा शुभांगी शर्मा

नारनौल दारा सिंह सैनी

यमुनानगर संध्या शर्मा

होडल निर्मला सिकरीवाल

नूह नियामत पहलवान

कोसली जीवन हितेषी

पानीपत ग्रामीण एकता बंसल

पानीपत शहरी पंकज ठकराल

झज्जर सुनीता सहरावत

फरीदाबाद एनआईटी अब्बास खान

आदमपुर रजनी बंसल

सोनीपत कृष्णचंद राणा

नारनौद राममेहर

जगाधरी राजीव गुप्ता (काकू)

फतेहाबाद दीपक भिडराना

उचाना कलां राजेंद्र खटकड़

जुलाना सुरेंद्र मलिक

घरौंडा कर्ण सिंह रोड़

कलायत सतपाल राणा

लोहारू डॉ.राजवीर

इसराना राजवीर मोहाना

नरवाना विजय खटक

बावल रविंद्र धामलावास

महेंद्रगढ़ धर्मवीर यादव

नांगल चौधरी बलदेव सिंह चहल