भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा राहत सामाग्री से भरा ट्रक जम्मू एवं कश्मीर के लिए रवाना किया
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ 16-Sep-2014
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा से हुई त्रासदी के लिए राहत सामाग्री से भरा ट्रक ज6मू-कश्मीर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित थे तथा उनके कर-कमलों द्वारा सामाग्री से लदे हुए ट्रक को झंडी दिखाकर ज6मू-कश्मीर के लिए रवाना किया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर लाल अरोड़ा, महासचिव प्रेम कौशिक, सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव रेणू बाला, जिला अध्यक्ष रविकांत शर्मा, देवी सिंह,शक्ति प्रकाश देवशाली, प्रकोष्ठ संयोजक मनीष निगम, सलाहकार दीपक शर्मा व अभि भसिन, सह-संयोजक रितेश अरोड़ा व बी.एस. सैनी, प्रैस सचिव दीप सिंह, चंडीगढ़ शेड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हरपाल सिंह, जरनैल सिंह, प्रमोद, बंटी, आकाशवीर, मनीष कुमार, जसपाल, शिव जैन, अजैब सिंह, डॉ. एस.एस. तिवारी, हर्ष अबरोल, हरसीमरन, दीपक अरोड़ा, मन्नू बोहरा, अभय गुप्ता, नीरज अरोड़ा, हरीश कुमार, चरणजीत सिंह, अशोक कुमार, दीपक मल्होत्रा, राकेश खेर, प्रदीप बंसल, हरिन्द्र सलैच, संतोष शर्मा, राज कुमार, शंकर लाल तंवर, स्वराज उपाध्याय, जोगिन्द्र सिंह मिंटा, राजिन्द्र सिंह बिल्लू, अनिल गुप्ता, पारस, मनोज, लक्ष्मी देवी, व्यापार मंडल से अनिल वोहरा, मार्बल मार्केट प्रधान नराता राम गुप्ता व नरेश अग्रवाल इत्यादि उपस्थित थे।
इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं, संस्थाओं व एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि पीडि़त लोगों के लिए राहत शिविर द्वारा सामाग्री एकत्रित करना और इस सामाग्री को समय रहते जम्मू एवं कश्मीर भेजना यह बहुत ही सराहनिय कार्य है। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में प्राकृतिक आपदा से पीडि़त लोगों के लिए शहर वासियों को बढ़-चढ़ कर आना चाहिए और अपनी स्वेच्छा से यथा-संभव सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ज6मू-कश्मीर के लोगों पर यह बहुत ही दुखद विपदा आन पड़ी है, समूचे देशवासियों को इस दुखद घड़ी में पीडि़त लोगों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव दु:ख की घड़ी में ज6मू-कश्मीर के लोगों के साथ है और आने वाले ४-५ दिनों में लगातार राहत से भरी सामाग्री से भरे हुए ट्रक ज6मू-कश्मीर भेजे जाऐंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जो लोग अपनी स्वेच्छा से ज6मू-कश्मीर के पीडि़तों के लिए सहायता सामाग्री देना चाहते हैं तो वह पार्टी कार्यालय, सै1टर ३३ में आकर दे सकते हैं। श्री टंडन ने बताया कि जिस तरह चंडीगढ़ से एक ट्रक राहत सामाग्री का ज6मू-कश्मीर के लिए भेजा रहा है उसी तरह भेजा जा रहा है उसी तरह भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा २००० क6बल से भरा ट्रक अमृतसर से सिधा जम्मू एवं कश्मीर के लिए भेजा गया है।
यह जानकारी महासचिव प्रेम कौशिक ने देते हुए बताया कि ज6मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदा से पीडि़त लोगों की सहायता के लिए चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल टेनेंट एसोसिएशन द्वारा १५० कंबल, ५०० पैकेट बिस्कुट और ५०० किलो दाल व चावल दान किए गए। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन द्वारा ३०० कंबल, १००० पैकेट बिस्कुट और १००० हजार किलो चावल दिए गए। इसके अलावा चंडीगढ़ के उद्योगपतियों की तरफ से १००० किलो चावल, १५०० पैकेट बिस्कुट, २५० कंबल, दाल, चावल इत्यादि सामाग्री राहत पीडि़तों के लिए दिए। चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने ५०० क6बल, वार्ड नं. २१ द्वारा ५०० कंबल, शुद्ध पेयजल और मार्बल मार्केट धनास ने ११०० कंबल पीडि़त लोगों के लिए दान में दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी कई स्थानों से राहत सामाग्री एकत्रित की और इसके अलावा भी कई लोगों ने अपनी स्वेच्छा से पीडि़तों लोगों के लिए राहत सामाग्री दान में दी।