5 Dariya News

मुख्यमंत्री द्वारा सेम के खातमे के लिए तैयार मास्टर प्लान को त्रुटि रहित ढंग से लागू करने पर जोर

नए मास्टर प्लान को दक्षिणी-पश्चिमी पंजाब की सभी समस्याओं के लिए रामबाण ईलाज

5 दरिया न्यूज

कुण्डल (अबोहर/फाजिल्का) 15-Sep-2014

राज्य में से सेम के खातमे के लिए राज्य सरकार द्वारा तैयार किये मास्टर प्लान की त्रुटि रहित सम्पूर्णता पर बल देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने इस प्लान को दक्षिणी पश्चिमी पंजाब की सभी समस्याओं के लिए राम बाण ईलाज बताया है। पंजाब के वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों के तीन दिवसीय दौरे के अन्तिम दिन आज फाजिल्का जिले के दौरे दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सेम की समस्या के बारीकी से अध्ययन करने के बाद तैयार किया गया यह प्लान इस बड़ी आपदा, जिसके कारण प्रतिवर्ष बड़ा नुकसान होता है का स्थाई हल करने के योग्य होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह समय की मांग है कि प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र राहत पहुंचाकर पुर्न:वास के कार्य आरम्भ किये जाएं। ताकि इसके बाद इस मास्टर प्लान तहत आरम्भ किये गये प्रोजैक्टों पर पुर्न: कार्य शुरू हो सके। मुख्यमंत्री ने सिंचाई सचिव श्री काहन सिंह पन्नू को कहा कि वह स्वयं इस मास्टर प्लान को पूरा करने की निगरानी करें ताकि लोगों को इस विकराल समस्या से शीघ्र राहत दी जा सकें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सिंचाई विभाग को निर्देश दिये कि सेम नालों को बाढ़ के पानी की निकासी करने के भी योग्य बनाया जाए। इसको समय की आवश्यकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों दौरान एकदम पडऩे वाली भारी वर्षा के कारण सेम प्रभावित क्षेत्रों में आने वाली बाढ़ के कारण फसलों व अन्य सम्पत्ति के होते नुकसान की रोकथाम के लिए इन सेम नालों को बाढ़ के पानी की निकासी के योग्य बनाया जाना अनिवार्य हो गया है। स. बादल ने कहा कि बाढ़ के पानी की निकासी वाले नालों की पक्की लाईनिंग की जाए ताकि यह नाले किनारे तोड़ कर किसानों की फसलों का नुकसान न करें। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश दिये कि इस सम्बन्धी प्रोजैक्ट एक माह में तैयार किया जाए ताकि शीघ्र इस प्रोजैक्ट को शुरू किया जा सकें। 

इस अवसर पर कैबिनैट मंत्री चौधरी सुरजीत कुमार जियाणी द्वारा फाजिल्का जिले में बड़े नुकसान का कार्य बनने वाली बाम ड्रेन जिसको फाजिल्का का कोप भी कहा जाने लगा है, सम्बन्धी मांग स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने इस ड्रेन की रीलानिंग करने की घोषणा भी की। उन्होंने सिंचाई विभाग को कहा कि जहां यह जरूरी है कि बाम ड्रेन की रीलाईनिंग की जाए ताकि फाजिल्का जिले में इसके कारण होते नुकसान को रोका जा सकें। उन्होंने फाजिल्का में सिंचाई विभाग की अलग डिवीजन बनाने की घोषणा की ताकि यहां सेम व बाढ़ नियंत्रण प्रोजैक्टों को तेजी से लागू किया जा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों के  पुर्न:वास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और प्रभावित गांवों में बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के जायजे के बाद एक माह में ही इसकी पुर्न:सरंचना का कार्य आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने सम्बन्धित बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की रिपोर्ट दस दिनों के भीतर तैयार करके भेज ताकि शीघ्र इसके पुर्न: निर्माण का कार्य शुरू किया जा सकें। स. बादल ने कहा कि सड़कों व अन्य सरकारी ईमारतों को हुए नुकसान की दरूस्ती शीघ्र आरम्भ की जाए ताकि इस कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़ें। इस अवसर पर प्रभावित को मुआबजा देने सम्बन्धी राज्य सरकार की वचनबद्धता दौहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्धी पहले ही वित्त आयुक्त राजस्व को कहा जा चुका है कि वह मुआबजा बांटने की सारी प्रक्रिया की नीजि तौर पर निगरानी करेंगें ताकि  पीडि़तों को सही सहायता दी जा सकें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग को निर्देश दिये गये हैं कि मुआबजे के वितरण में कोई त्रुटि न रहे। उन्होंने कहा कि फसलों व सम्पत्ति के हुए नुकसान का बारीकी से सर्वेक्षण किया जा रहा है ताकि प्रत्येक पीडि़त को मुआबजा दिया जा सकें। 

आज के दौरे दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के गांव सजराणा, खुई खेड़ा, घल्लू, झूमियां वाली, धरांग वाला, कुण्डल, भंगाला, रामगढ़, गद्दाडोव, चंनन खेड़ा, कटैहड़ा, केरा खेड़ा, मलूकपुरा, बहादुर खेड़ा, ढाबां को कोकरियां, बहावलवासी और अबोहर का दौरा करके बाढ़ पीडि़तों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अन्य के अतिरिक्त स्वास्थ्य कल्याण मंत्री चौधरी सुरजीत कुमार जियाणी, लोक सभा सदस्य स.शेर सिंह घुभाया, विधायक स.गुरतेज सिंह घुलियाणा,स. प्रकाश सिंह भ_ी चेयरमैन एस सी कारपोरेशन, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव स. के. जे.एस.चीमा सचिव सिंचाई स. काहन सिंह पन्नू, स. गुरचरण सिंह ओएसडी मुख्यमंत्री, स.चरण सिंह बराड़ ओएसडी उप मुख्यमंत्री , डिप्टी कमिशनर स. मंजीत सिंह बराड़, श्री स्वपन्न शर्मा, एसएसपी फाजिल्का, जत्थेदार सूबा सिंह डब्बवाला, सदस्य एसजीपीसी, श्री संजीव गोदारा,स. कोैर सिंह सदस्य एसजीपीसी, श्री प्रेम कुमार बलेचा चेयरमैन प्लानिंग बोर्ड, चोैधरी राधा कृष्ण, स. हरविन्द्र सिंह हैरी, श्री करण गिलहोैत्रा, श्री लवली काठपाल सहित बड़ी संख्या में अकाली भाजपा नेता व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।