कश्मीर में सड़क दुर्घटना, 3 जवानों की मौत
5 दरिया न्यूज
श्रीनगर 02-Sep-2014
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में सेना के एक मेजर तथा दो सैनिकों की मौत हो गई और पांच अन्य जवान घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, "आज (मंगलवार) सुबह 41 राष्ट्रीय रायफल्स बटालियन (आरआर) का एक वाहन कुपवाड़ा जिले के कालारूस जंगलों से बटालियन मु़ख्यालय वापस लौटते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कालारूस के जंगलों में पिछले आठ दिनों से आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चल रहा है।"अधिकारी ने बताया, "दुर्घटना में एक मेजर और दो सैनिकों की मौत हो गई और अन्य पांच जवान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और उसके बाद सड़क से फिसल गया।"