5 Dariya News

'हिंदू' पर नजमा हेपतुल्ला ने दी सफाई

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 29-Aug-2014

अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने सभी नागरिकों के लिए 'हिंदी' शब्द का उपयोग किया, न कि 'हिंदू' का। हेपतुल्लाह का यह स्पष्टीकरण उस मीडिया रिपोर्ट पर आया है, जिसमें उनके हवाले से कहा गया है कि 'राष्ट्रीय पहचान के रूप में सभी नागरिकों को हिन्दू कहे जाने में कोई बुराई नहीं है।'हेपतुल्ला ने शुक्रवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, "हम भारतीय हैं और यही हमारी राष्ट्रीयता है। मैंने हिंदी शब्द का इस्तेमाल किया। यह एक अरबी शब्द है। वे सभी भारतीयों को हिंदी बुलाते हैं। मैंने हिंदू नहीं कहा था। मैंने हिंदी शब्द का इस्तेमाल किया था।"केंद्रीय मंत्री ने दोहराया कि उन्होंने पहले भी कहा था कि भारत से अरब देशों में जाने वाले लोग हिंदी के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा, "अगर लोग यहां से ईरान जाते हैं, तो हिंदुस्तानी के रूप में जाने जाते हैं। वह हमारी राष्ट्रीयता और पहचान है..शब्द 'हिंदी' है।"