5 Dariya News

जसवंत सिंह की हालत जस की तस

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 28-Aug-2014

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता जसवंत सिंह को गुरुवार को कोमा में पूरे 21 दिन हो गए। सिह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। यहां आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने आईएएनएस को बताया, "जसवंत सिंह की हालत पहले जैसी ही है। चूंकि वह दिए जा रहे उपचार की सही प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं, इसलिए वह चिकित्सकों की एक टीम की देखरेख में हैं।"उन्होंने बताया, "न्यूरो सर्जन और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की मौजूदगी वाली चिकित्सकों की टीम सिंह को होश में लाने का हर प्रयास कर रही है।"76 वर्षीय सिंह आठ अगस्त को उनके परिजनों को घर में फर्श पर बेहोशी की हालत में मिले थे। वे तभी से कोमा में हैं।