5 Dariya News

कोलकाता उपचुनाव में किस्मत आजमाएगी माकपा

5 दरिया न्यूज

कोलकाता 21-Aug-2014

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मृणाल चक्रवर्ती और फैज अहमद खान 13 सितंबर को विधानसभा के उपचुनाव में क्रमश: बसिरहाट दक्षिण और चौरिंगी से अपनी किस्मत आजमाएंगे। पार्टी ने यह जानकारी गुरुवार को दी। वाम मोर्चे के अध्यक्ष बिमान बोस ने यहां इसकी घोषणा की। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बसिरहाट से भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान दीपेंदु बिस्वास और चौरिंगी से अभिनेत्री नयना बंदोपाध्याय को चुनावी मैदान में उतारा है। बसिरहाट सीट माकपा विधायक नारायण मुखोपाध्याय के निधन के बाद खाली हो गया है। तृणमूल विधायक सिखा मित्रा के इस्तीफे के बाद चौरिंगी की सीट खाली हो गई है। कांग्रेस नेता सोमेन मित्रा की पत्नी सिखा ने मतभेद की वजह से पार्टी छोड़ दी। मतदान 13 सितंबर को होंगे और मतगणना 16 सितंबर को कराई जाएगी।