5 Dariya News

आर्ष विद्या गुरूकुलम के संस्‍थापक स्‍वामी दयानंद सरस्‍वती ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 18-Aug-2014

आर्ष विद्या गुरूकुलम, कोयम्‍बटूर, तमिलनाडु के संस्‍थापक स्‍वामी दयानंद सरस्‍वती ने आज प्रधानमंत्री, श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। उनके साथ स्‍वामी परमात्‍मानंद जी एवं स्‍वामिनी धान्‍यानंद जी भी थीं। उन्‍होंने प्रधानमंत्री को देश की सेवा, साहस और दयाभाव से करने का आशीर्वाद दिया।