गरीबी से लड़ने के लिए एकजुट हों सार्क देश : नरेंद्र मोदी
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली 15-Aug-2014
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दक्षिण एशियाई सहयोग संगठन (सार्क) के देशों से एकजुट होकर क्षेत्र में गरीबी से लड़ने का आह्वान किया। मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा, "क्या हम गरीबी नहीं मिटा सकते? क्या हम गरीबी के खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ सकते? हम सार्क देश गरीबी के खिलाफ लड़ने का फैसला क्यों नहीं करते?"उन्होंने कहा, "बचाने वाले की शक्ति, मारने वाले की शक्ति से कहीं ज्यादा होती है। गरीबी से लड़ने के लिए एकजुट हों। क्या हम गरीबी के खिलाफ युद्ध छेड़ कर इसमें विजयी नहीं हो सकते? आइये, मिलकर गरीबी को हराएं।"