5 Dariya News

लोकहित रैली रचेगी नया इतिहास: गोपाल कांडा

प्रदेश भर के लोगों में रैली के लिए भारी उत्साह

5 दरिया न्यूज

14-Aug-2014

हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने कहा है कि आगामी 17 अगस्त को जींद में होने वाली लोकहित रैली हर मायने में ऐतिहासिक होगी। यह रैली हरियाणा की राजनीति को नई दिशा प्रदान करेगी।गोपाल कांडा ने आज जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि सफीदों रोड पर होने वाली लोकहित रैली के लिए सैकड़ों एकड़ में पंडाल लगाया गया है। इस रैली में हरियाणा के कोने-कोने से लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है। कांडा ने बताया कि दो मई को पार्टी की स्थापना के बाद पूरे प्रदेश में चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत अब तक पार्टी के साथ 12 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुड़ चुके हैं।रैली के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया गया है। लोकहित रैली के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा रैली के प्रबंधों की कमान पार्टी के जुझारू नेताओं व कार्यकर्ताओं के नेतृत्व वाली कमेटी को सौंपी गई है। 

रैली स्थल पर मुख्य मंच के अलावा अतिरिक्त मंच बनाए गए हैं। इसके अलावा रैली स्थल से कुछ दूरी पर पार्किंग बनाई गई है। पार्टी के वालंटीयर खुद पार्किंग व्यवस्था को संभालेंगे। उन्होंने बताया कि वह खुद रैली का न्यौता देने के लिए हरियाणा का दौरा कर चुके हैं। रैली को लेकर लोगों में इतना उत्साह है कि अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर आदि जिलों के कार्यकर्ता एक दिन पहले ही जींद में रैली स्थल पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि रैली में पहुंचने वाले हलोपा समर्थकों के स्वागत के लिए जींद की चारों तरफ प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।

एक दिन में जुड़े 45 हजार लोग

हलोपा सुप्रीमों गोपाल कांडा ने बताया कि हरियाणा लोकहित पार्टी के स्थापना के समय पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया गया था। पार्टी ने लोगों को जोडऩे के लिए सदस्यता फार्म भरने तथा मिस कॉल के माध्यम से जुडऩे का अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि अब दोनो प्रक्रिया के माध्यम से 12 लाख से अधिक लोग पार्टी के साथ जुड़ चुके हैं। पार्टी द्वारा लोगों को मिस कॉल के माध्यम से जोडऩे के लिए चलाए जा रहे अभियान को गत दिवस उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब एक दिन में 45 हजार से अधिक लोगों ने पार्टी के साथ जुडऩे के लिए मिस कॉल की। यह अपने आप में एक रिकार्ड है।