5 Dariya News

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

5 दरिया न्यूज

जम्मू 14-Aug-2014

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय सीमा की तरफ बिना किसी उकसाहट के गोलाबारी की। रक्षा के प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार रात नियंत्रण रेखा के हमीरपुर इलाके में हमारी सीमा में छोटे व स्वचालित हथियारों से बिना किसी उकसाहट के गोलीबारी की।"गोलीबारी पुंछ जिले में बुधवार रात करीब नौ बजे शुरू हुई। प्रवक्ता ने बताया, "हमारे सैनिकों ने भी समान क्षमता के हथियारों से जवाब दिया।"उनके मुताबिक, अब तक भारतीय सैनिकों में से किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। पुंछ जिले के मेंढर इलाके में नियंत्रण रेखा की तरफ से पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को भी गोलीबारी की थी, जिसमें एक जवान घायल हो गया था।