मैं पहले ही जम्मू एवं कश्मीर का दौरा कर चुका हूं : नरेंद्र मोदी
5 दरिया न्यूज
लेह 12-Aug-2014
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां कहा कि एक समय था जब प्रधानमंत्री कभी-कभार ही जम्मू एवं कश्मीर का दौरा करते थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री दो बार यहां का दौरा कर चुके हैं। लद्दाख क्षेत्र में 45 मेगावाट की निमू-बाजगो पनबिजली परियोजना का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने लेह के पोलो मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "एक समय था जब प्रधानमंत्री यहां नहीं आते थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री दो बार यहां आ चुके हैं।"मोदी जम्मू एवं कश्मीर के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कहा, "आपका प्यार मुझे यहां खींच लाया। मैं यहां के लोगों की समस्याओं और खासकर यहां की ताकत से परिचित हूं।"