5 Dariya News

अकाली-भाजपा सरकार ने हमेशा लुधियाना से पक्षपात किया: मनीष तिवारी

वार्ड नं. 44, ओवरलॉक रोड में स्थापित ट्यूबवेल का उदघाटन किया

5 दरिया न्यूज ( अजय पेहवा )

लुधियाना 10-Aug-2014

पूर्व केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री व पूर्व सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि लुधियाना से सबसे ज्यादा टैक्स वसूलने वाली अकाली-भाजपा सरकार ने विकास के मामले में हमेशा इस शहर से पक्षपात किया है। जहां थोड़ी-सी बरसात के बाद सत्ताधारी नेताओं के दावों की सच्चाई सामने आ जाती है। तिवारी बतौर सांसद उनके द्वारा जारी की गई ग्रांट से वार्ड नं. 44, ओवरलॉक रोड में स्थापित किए गए ट्यूबवेल का उदघाटन करने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।इस अवसर पर तिवारी ने कहा कि मैट्रो के सपने दिखाने वालों को कम-से-कम लोगों को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवानी चाहिएं। लेकिन अफसोस है कि लुधियाना से सबसे ज्यादा टैक्स वसूलने के बाद भी राज्य सरकार उसके विकास पर उचित खर्च नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी बरसात सत्ताधारी नेताओं के दावों व वायदों की सच्चाई सामने ला देती है। पानी से लबा-लब सड़कों में बड़े-बड़े खड्ढे लोगों के जान व माल के नुक्सान का कारण बनते हैं। इसी तरह का हाल पेयजल सप्लाई, सीवरेज व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी मूलभूत जरूरतों का है।

तिवारी ने कहा कि बतौर सांसद उन्होंने एक हद तक शहर की प्रमुख समस्याओं का हल करने का प्रयत्न किया था और इसी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल सप्लाई हेतु ट्यूबवेल लगाने हेतु ग्रांट जारी की थीं। 

उन्होंने तत्कालीन यू.पी.ए सरकार से सिटी बस सॢवस के लिए 65 करोड़ रुपए दिलवाए थे। लेकिन अभी लोगों को पूरी तरह से सिटी बस सॢवस की बेहतर सेवाएं नहीं मिल सकीं हैं।इस अवसर पर अन्यों के अलावा विधायक सुरिन्दर डावर, जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान पवन दीवान, इकबाल ङ्क्षसह सोनू, सतङ्क्षवदर ङ्क्षसह जवद्दी, भुपिन्दर ङ्क्षसह पूर्व पार्षद, गुरमुख ङ्क्षसह मि_ू बलाक प्रधान, पलङ्क्षवदर ङ्क्षसह तगगड़, बलङ्क्षजदर बंटी, ङ्क्षरकू मल्होत्रा, अक्षय भनोट, गोपाल गर्ग, जोङ्क्षगदर ङ्क्षसह, प्रदीप ङ्क्षजदल, गुरङ्क्षवदर शर्मा, मक्खन ङ्क्षसह, विनोद शर्मा, हरङ्क्षजदर काका, मोहन ङ्क्षसह, अमरजीत ङ्क्षसह कुक्कू, जोङ्क्षगदर ङ्क्षजदा, रछपाल ङ्क्षसह, मोनू, इंद्रजीत बिन्द्रा, अजीत बंटी, लवप्रीत लाली, मनदीप मनु, सन्नी, बलदेव ङ्क्षसह, जसबीर ङ्क्षसह, ओंकार ङ्क्षसह, दिलबाग राणा, प्यारे लाल, सौरभ, बबली, जस्सी ङ्क्षसह, ज्वाहर साबू भी मौजूद रहे।