शहरी विकास मंत्री ने लिया भण्डारे का आनन्द
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
धर्मशाला 07-Apr-2013
शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री श्री सुधीर शर्मा आज श्री चामुण्डा पद्दर-घिरथोली-जदरांगल के 14वें वार्षिक भण्डारा समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए तथा भण्डारे का आनन्द लिया। इस अवसर पर उन्होंने श्री चामुण्डा भण्डारा समिति के लिये सामुदायिक भवन के लिये दो लाख रूपये की अतिरिक्त राशि, रसयालू निर्माण के लिये एक लाख तथा एक लाख रूपये की राशि स्थानीय मैदान के सुधार के लिये स्वीकृत करने की घोषणा की। समारोह में भण्डारा समिति प्रधान मास्टर कांशी राम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री मिल्खी राम गोमा, एसडीएम डॉ$ हरीश गज्जू, सेवानिवृत चिकित्सा संयुक्त निदेशक डॉ$ कुलदीप शर्मा, भण्डारा समिति मुख्य सलाहकार श्री चुनी लाल मारकड़, सचिव श्री कांशी राम, स्थानीय प्रधान श्री राकेश चौधरी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।