5 Dariya News

सुजानपुर में गर्मजोशी से अनुराग ठाकुर का स्वागत

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

सुजानपुर 05-Apr-2013

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभ क्षेत्र में एक दिवसीय दौरा कर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक की। इसके कार्यक्रम के अंर्तगत 10 बजे झनियारा,11.30 बजे कुठेड़ा, 1 बजे री,3 बजे सुजानपुर तथा 5 बजे जंगलबैरी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। भाजयुमो के  दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपरांत अनुराग ठाकुर का यह विधानसभा क्षेत्र में यह पहला दौरा था।  कार्यकर्ताओं गर्मजोशी से अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्तमान यूपीए सरकार हर मोर्च पर पूरी तरह से विफल रही है। देश के लोगों ने यूपीए सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। वर्तमान कांग्रेस सरकार का 100 दिन का कार्यकाल भी निराशाजनक है। प्रदेश मे विकास की गति को विराम लग गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा  में उन्होंने संसदीय क्षेत्र की हर समस्या को उठाया है और केंद्र से रेल चलाने व राष्ट्रीय मार्गों के लिए धन उपलब्ध करवाया। उनके साथ पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर,मंडलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, महामंत्री सतपाल शर्मा, अंकुश गुप्ता, विजय पाल सोहारू,सुरेश कुमार,प्रदीप कुमार,राजेश सोनी, अमित कौशल,अरूण भाटिया,संजीव संगा, मनोज शर्मा, प्रवीन ठाकुर, मनजीत सिंह सोनी,सोनी ठाकुर व सभी बूथों के अध्यक्ष विभिन्न पंचायतों के प्रधान अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।