5 Dariya News

हिम कैप्स द्वारा 1.11 लाख रुपये का अंशदान

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला 28-Mar-2013

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज यहां ऊना जिले की हरोली तहसील के बडेरा के हिम कैप्स व्यवसायिक शिक्षण संस्थान समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1,11,111 रुपये का चैक भेंट किया। इस अवसर पर उद्योग तथा सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए समिति का आभार व्यक्त करते हुए लोगों का आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष में उदारतापूर्वक अंशदान करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए गए अंशदान से गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता होती है।