5 Dariya News

जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करके नाजायज वसूली करने का मामला पंहुचा एस सी कमीशन के दरबार

5 दरिया न्यूज

लुधियाना 08-Aug-2014

नगर निगम अधिकारियों की तरफ से जवाहर नगर में रेहड़ी फड़ी लगाने वालों के साथ दुव्र्यव्यवहार करके जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करके तंग परेशान करने का मामला पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन के दरबार पंहुचने से निगम अधिकारियों की नींद हराम हो गई। भाजपा के राष्ट्रीय नेता सुखमिन्द्रपाल सिंह गरेवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व पार्षद राज कुमार खैहरा,पार्षद कपिल कुमार सोनू और लक्की ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन राजेश बाघा को बताया कि नगर निगम के अधिकारी जसदेव सिंह सेखों व विजय कालड़ा स्थानीय जवाहर नगर में पिछले कई वर्षो से रेहड़ी फड़ी लगा कर गुजर बसर कर करने वाले लोगो के जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल करके उन्हें जलील करके नाजायज वसूली करके उन्हें तंग परेशान करते है।  

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन ने सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वे निगम कमिश्नर को तलब करके रिपोर्ट मंगवा कर संबधित अधिकारयों पर कारवाई करेंगे। सुखमिन्द्र पाल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि चेयरमैन बाघा ने गरीब रेहड़ी फड़ी वालों की फरियाद पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करके गरीब वर्ग के लोगो से नाजायज वसूली करके राज्य सरकार को बदनाम करने का कड़ा नोटिस लेकर नगर निगम कमिश्नर से जवाब मांग कर लोगो को जो राहत प्रदान की ।