5 Dariya News

जसवंत सिंह की हालत बेहद नाजुक : सरकार

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 08-Aug-2014

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता जसवंत सिंह की हालत 'बेहद नाजुक' है। उन्हें गुरुवार रात घर में गिर जाने से सिर में चोट आई थी। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, "फिलहाल स्थिति बेहद नाजुक है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे रखा गया है और वह न्यूरोसर्जन व गहन चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम की निगरानी में हैं।"