5 Dariya News

ग्‍लोबल वार्मिंग मानव जनित कारक: डॉ. जितेंद्र सिंह

5 दरिया न्यूज

नई दिल्‍ली 07-Aug-2014

प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जन शिकायत एवं पेंशन, अंतरिक्ष एवं परमाणु ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा भूविज्ञान केंद्रीय राज्‍य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि ग्‍लोबल वार्मिंग तथा पर्यावरण बदलाव मानव जनहित कारक है और इनसे निपटने का उपाय काफी हद तक जनता को बड़े पैमाने पर जागरूक करना है। उन्‍होंने कहा कि अगर हमें पृथ्‍वी के पारिस्थितिकी तंत्र को बचाना हैं तो धरती पर आबादी को स्थिर करना भी समय की तात्‍कालिक मांग है। डॉ. सिंह ने कहा कि उनके भूविज्ञान विभाग ने पिछले आठ हफ्तों में न केवल मानसून से संबद्ध जलवायु भविष्‍यवाणियां स्‍टीक तरीके से की है बल्‍कि, जुलाई के तीसरे सप्‍ताह में केदारनाथ यात्रा के बारे में प्रतिकूल मौसम की सही तरीके से भविष्‍यवाणी कर बड़ी प्राकृतिक आपदा को टालने में मदद भी की है। इससे जलवायु संबंधित भवष्यिवाणियों में भारत की वैज्ञानिक क्षमता सिद्ध होती है और हमारी योग्‍यता विश्‍व के विकसित देशों के बराबर है। 

डॉ. सिंह ने देश के युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्‍साहन देने की अपनी प्राथमिकता का जिक्र करते हुए कहा कि विभाग का कार्यभार संभालने के बाद उन्‍होंने जो प्रमुख फैसले लिए हैं, उनमें से कई फैसले मंत्री के ऐसे विदेश दौरों को टालना है जहां वैज्ञानिक एवं अनुसंधान कार्यों व्‍यक्तिगत रूप से उनकी जरूरत नहीं होती है। डॉ. सिंह ने पिछले दो महीनों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि 30 जून को पीएसएलवी-सी- 23 के जरिए वाणिज्यिक उपग्रहों का प्रक्षेपण बड़ी उप‍लब्धि थी और अब मंगल पर एक मिशन भेजा जायेगा। उन्‍होंने कहा कि श्रीहरिकोटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुरूप उनका मंत्रालय अब एक दक्षेस उपग्रह को बनाने की परियोजना पर गंभीरता से काम कर रहा है।