5 Dariya News

भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा का निर्माण जनता के हाथ : गोबिंद कांडा

रबड़ स्टाम्प मुख्यमंत्री नहीं कर सकते लोकहित का काम : कांडा

5 दरिया न्यूज

सिरसा 06-Aug-2014

रबड़ स्टाम्प मुख्यमंत्री नहीं कर सकते लोकहित का काम। यह बात हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ने आज गांव पंजुआना में जींद रैली का न्यौता देने के अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। कांडा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता अपने जनप्रतिनिधि व मुख्यमंत्री का चुनाव अपनी मर्जी से नेता की नीति व नीयत को देख कर देशहित में करती है, परंतु जब चुना हुआ प्रतिनिधि केवल कठपुतली बनकर काम करने लगे तो जनता अपने को ठगा महसूस करती है। इस तरह के नेता कभी भी लोकहित के काम को अंजाम नहीं दे पाते। कांडा ने कहा कि भाई गोपाल कांडा ने प्रदेश की राजनीति में जनता की इच्छाओं के अनुरुप हलोपा का गठन कर एक नया राजनीतिक विकल्प प्रदान किया है, जिसका प्रमुख उद्देश्य वंचित वर्ग को सत्ता में बराबर की भागीदारी व सम्मान प्रदान करना है। कांडा ने कहा कि भय व भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा का निर्माण अब जनता के हाथ में है। ईवीएम मशीन पर पतंग के बटन को दबाकर आप गुंडागर्दी, परिवारवाद, क्षेत्रवाद व जातिवाद मुक्त सरकार बना सकते हैं जो जातिवाद की बजाए इंसानियत की राजनीति करती हो। 

गोबिंद कांडा ने कहा कि भाई गोपाल कांडा का राजनीति में आने का उद्देश्य धनोपार्जन न होकर जनसेवा है। उन्होंने कहा हलोपा की सरकार आने पर कन्यादान की राशि 1 लाख 51 हजार रुपए की जाएगी। कांडा ने कहा कि 'सतगुरु मै तेरी पतंग, हवा विच उड़दी जावांगी और अब यह पतंग आप लोगों की मेहनत व आशीर्वाद से आसमान छू रही है। इस अवसर पर अनेक लोगों ने अन्य पार्टियों को छोड़कर हलोपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके पश्चात गोबिंद कांडा ने सुशील कुमार बिश्रोई के निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं व ढ़ाणी वासियों से मुलाकात की। यहां भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने गोबिंद कांडा को आश्वासन दिलाया कि वे भाई गोपाल कांडा द्वारा गठित हरियाणा लोकहित पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा रानियां हल्के से हलोपा के पक्ष में एक-एक मत डलवाएंगे। इस अवसर पर हलोपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण सैनी, पाला सिंह पूर्व सरपंच, जसपाल सिंह बेगू, श्याम लाल शर्मा, बैगराज नानुआना, सुंदर नम्बरदार, श्याम लाल गोयल, बाबा गुरदेव सिंह, डा. मुकुल शर्मा, भीम सैन, मंगतराम प्रधान वाल्मीकि मंदिर, टेक चंद भाटिया, देवकी नंदन, लाल चंद, छोटू राम, राजन शर्मा, गुरप्रीत सिंह, अमर सिंह, जोरा सिंह, राधेश्याम सैनी, शादीलाल मैहता, रिछपाल बैनिवाल, बेगराज बैनिवाल, श्योदत बैनिवाल, चौ. जसपाल बैनिवाल, मा. जनक, बाबुलाल सरपंच अली मोहम्मद, हरी सिंह, सुरेश चाडीवाल, महेंद्र सेठी, अशोक कम्बोज, डॉ. राजबीर सिंह, कृष्ण चेयरमैन, सतपाल ठेकेदार, राज मैहता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।