5 Dariya News

आसमान छू रही है हलोपा की 'पतंग

5 दरिया न्यूज

सिरसा 05-Aug-2014

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। हलोपा ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। रोजाना सैंकड़ो कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवा रहे हैं। जिससे  हरियाणा लोकहित पार्टी का कुनबा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और सिरसा ही नहीं प्रदेशभर में हजारों की संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। पार्टी द्वारा अपनाई जा रही हाईटैक तकनीक व कार्यकर्ताओं के पुरजोर जनसम्पर्क अभियान का ही नतीजा है कि मात्र 3 माह के अल्प समय में लाखों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी द्वारा लोगों तक अपनी नीतियां पहुंचाने के लिए हाईटैक तकनीकों को भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। पार्टी द्वारा मिस्ड कॉल के लिए जारी 098114-98114 नम्बर पर लाखों लोगों ने कॉल कर पार्टी की नीतियों की जानकारी ली व सदस्यता ग्रहण की। वहीं फेसबुक पेज, वेब पेज, डिजीटल स्क्रीन व वीडियो वैन इत्यादि द्वारा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं अब लोगों को पार्टी के चुनाव चिन्ह पतंग से अवगत करवाने के लिए हिसारिया बाजार स्थित पार्टी कार्यालय की छत व अन्य स्थानों पर लगे गगनचुंबी गुब्बारे लगाए गए हैं। जोकि पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बने हुए है। गुब्बारों पर अंकित पार्टी अध्यक्ष गोपाल कांडा का चित्र व पतंग का निशान दूर से ही शहर की ओर आते लोगों को दिखाई पड़ता है।