5 Dariya News

राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी) : आस्ट्रेलिया से फिर हारा भारत, रजत से करना पड़ा संतोष

5 दरिया न्यूज

ग्लासगो 03-Aug-2014

भारत की पुरुष हॉकी टीम को 20वें राष्ट्रमंडल खेलों के तहत रविवार को खेले गए स्वर्ण पदक के मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया से 0-4 से हार मिली। भारत को लगातार दूसरी बार रजत से संतोष करना पड़ा है। नई दिल्ली में 2010 में आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत को 8-0 से हराया था। इस तरह भारत आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो फाइनल मुकाबलों में 12 गोल खा चुका है लेकिन वह एक भी गोल नहीं कर सका है।भारत ने शनिवार को न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया था जबकि आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-1 से हराकर फाइनल में खेलने की योग्यता हासिल की थी।आस्ट्रेलिया के लिए दोनों हाफ में दो-दो गोल हुए। पहले हाफ में क्रिस सिरिएलो ने दो गोल किए जबकि दूसरे हाफ में एडी ओकेनडेन और सिरिएलो ने एक-एक गोल किए।इंग्लैंड ने शूटआउट में न्यूजीलैंड को 4-2 से हराकर कांस्य जीता। निर्धारित समय की समाप्ति तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं।