5 Dariya News

राष्ट्रमंडल खेल : पूर्व विश्व चैम्पियन मोंतशो डोप टेस्ट में असफल

5 दरिया न्यूज

ग्लासगो 03-Aug-2014

पूर्व विश्व चैम्पियन धाविका वोत्सवाना की एमैंटल मोंतशो मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हुए डोप टेस्ट में डोपिंग की संदिग्ध पाई गईं। मोंतशो राष्ट्रमंडल खेलों-2014 के तहत 29 जुलाई को हुए महिला वग की 400 मीटर स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थीं।समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रमंडल खेलों-2014 के आयोजकों के हवाले से शनिवार को कहा कि मोंतशो के नमूना 'ए' के परीक्षण में प्रतिबंधित पदार्थ की उपस्थिति पाई गई। मोंतशो के नमूना 'बी' का परीक्षण लंदन में सोमवार को किया जाएगा।बोत्सवाना के लिए मोंतशो ने विश्व चैम्पियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।वह दाईगू में 2011 में हुए विश्व चैम्पियनशिप की विजेता रहीं, तथा नई दिल्ली में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों-2010 में भी विजेता बनकर उभरीं।मास्को में 2013 में विश्व चैम्पियनशिप में भी मोंतशो रजत पदत जीतने में सफल रही थीं।