5 Dariya News

राष्ट्रमंडल खेल : भारत के 2 खेल अधिकारी ग्लासगो में गिरफ्तार

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 03-Aug-2014

ग्लासगो में भारत के दो सीनियर खेल अधिकारियों को अलग-अलग आरापों में गिरफ्तार किया गया है। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के सूत्रों ने रविवार को इसकी पुष्टि की। गिरफ्तार अधिकारियों में आईओए के महासचिव राजीव मेहता भी शामिल हैं।आईओए के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि कुश्ती स्पर्धा के रेफरी विरेंदर मलिक को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि मेहता को शराब पीकर वाहन चलाने के लिए हिरासत में लिया गया।दोनों अधिकारियों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन ने आईओए के अध्यक्ष एन. रामचंद्रन के हवाले से कहा, "ग्लासगो में अधिकारियों के गिरफ्तार होने संबंधित खबरें मुझे मीडिया से ही मिलीं। अभी तक इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है और तुरंत किसी निर्णय पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।"रामचंद्रन ने कहा, "उन्हें जब सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेशा किया जाएगा, तभी पूरा ब्यौरा पता चल पाएगा।"रामचंद्रन ने बाद में स्पष्ट किया कि कुश्ती स्पर्धा के रेफरी आईओए का हिस्सा नहीं थे।