5 Dariya News

नेपाल के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध : नरेंद्र मोदी

5 दरिया न्यूज

काठमांडू 03-Aug-2014

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नेपाल के सामाजिक -आर्थिक विकास के लिए हर संभव सहायता देने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने इस हिमालयी देश की दो-दिवसीय यात्रा के दौरान विदेश मंत्री महेंद्र बहादुर पांडे के साथ मुलाकात के दौरान यह बात कही। नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मोदी ने दोनों देशों के बीच यात्रा जारी रखने और जनता के बीच संपर्क बढ़ाने की भी प्रतिबद्धता जाहिर की। 

मोदी ने बैठकें आयोजित करने की अपेक्षा फैसलों को लागू करने की जरूरत पर बल दिया। नेपाली विदेश मंत्री ने मोदी का स्वागत करते हुए भारत और नेपाल के बीच सहयोगात्मक, मैत्रीपूर्ण संबंध बरकरार रखने पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नेपाल दौरे और भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की बैठक के दौरान हुई प्रगति पर भी प्रकाश डाला।