5 Dariya News

राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी) : देवेंद्रो लैशराम को रजत से करना पड़ा संतोष

5 दरिया न्यूज

ग्लासगो 02-Aug-2014

भारतीय मुक्केबाज देवेंद्रो लैशराम शनिवार को 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 49 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में हार गए। उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। देवेंद्रो को लाइट फ्लाइवेट फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड के पैडी बर्न्‍स ने तकनीकी अंकों के आधार पर 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पहले दो राउंड में देवेंद्रो सभी निर्णायकों से नौ-नौ अंक ही हासिल कर सके, लेकिन तीसरे राउंड में उन्होंने संघर्षपूर्ण वापसी। तीसरे राउंड में देवेंद्रो ने पैडी के 28 की अपेक्षा 29 अंक हासिल किए, हालांकि कुल अंकों के आधार पर वह मैच जीतने में असफल रहे। मुक्केबाजी में भारत का शनिवार को यह दूसरा रजत पदक है। इससे पहले महिला वर्ग से लैशराम सरिता देवी ने भी रजत पदक जीता।