5 Dariya News

राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पंजाबी खिलाडिय़ों का सरकारी नीति अनुसार पूरा सम्मान किया जायेगा- मुख्यमंत्री

राज्य के लोगों को रहने सहने की बढिय़ा सुविधांए मुहैया करवाना मेरे जीवन का एक ही उद्धेश्य -बादल

5 दरिया न्यूज

लंबी, श्री मुक्तसर साहिब 02-Aug-2014

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले सभी  खिलाडिय़ों का पूरा  मान-सम्मान किया जायेगा। लंबी विधानसभा क्षेत्र के संगत दर्शन के आज दूसरे दिन पत्रकारों द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों में जीतने वाले खिलाडिय़ों के सम्मान संबंधी पूछे गये एक प्रशन के उत्तर में स. बादल ने कहा कि औलंपिक , एशियन, राष्ट्रमंडल खेलों सहित विभिन्न स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को सम्मान करने के  लिए सरकार ने अपनी खेल नीति बनाई हुई है और इस नीति के अधीन ही राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों का भी सम्मान किया जायेगा। इस का एलान  उप-मुख्यमंत्री  और खेल मंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने पहले ही किया हुआ है। विरोधियों द्वारा पंजाब के वातावरण खराब करने के लगाये गये आरोपों के संबंध में पूछे गये प्रशन  के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी शांति और सद्भावना बनाये रखने की हमेशा प्राथमिकता रही है, जबसे अकाली दल-भाजपा की सरकार सत्ता में आई तब से पंजाब में शांति, आपसी भाईचारा तथा सद्भावना बढ़ी है। राज्य सरकार ने ऐसा करने में बड़ी प्राप्ति की है और पंजाब की इस समय देश में सबसे अधिक शांत राज्यों में गणना की जाती है। 

इस से पूर्व लंबी विधानसभा  क्षेत्र के संगत दर्शन समागमों के आज दूसरे दिन विभिन्न गांवों के लोगों को संबोधित करते हुए स. बादल ने कहा कि लोगों की समस्याओं का उनके दरों पर जाकर निपटारा करना और राज्य के लोगों को रहनसहन की बढिय़ा सुविधांए उपलब्ध करवाना उनके जीवन का एक ही उद्धेश्य है। बादल ने कहा कि उन्होंने अपने शासन के पहले दिन से ही राज्य भर के लोगों को बुनियादी सुविधांए मुहैया करवाने का अभियान आरंभ किया हुआ है और इस कार्य के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न स्कीमें बनाई हुई हैं। स. बादल ने कहा कि उनका उद्धेश्य राज्य के सभी परिवारों को कम से कम एक पक्का  मकान मुहैया करवाना है ताकि सभी को रहने के लिए पक्की छत्त नसीब हो। उन्होंने लंबी विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों को मकानों के सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए ताकि इस क्षेत्र में सभी मकान  शीघ्र पक्के हो सकें। उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी गांवों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने, शौचालय बनवाने और गांवों के तलाब साफ करने का विशेष अभियान आरंभ किया है और आगामी समय दौरान राज्य के सभी गांवों को पेयजल उपलब्ध करवा दिया जायेगा। 

बादल ने कहा कि प्रत्येक गांव और व्यक्ति की समस्या क ा बिना किसी अड़चन और देरी से हल करने की उनकी हमेशा ही मंशा रही है जिस कारण उन्होंने हमेशा ही कार्यालयों में बैठने की जगह लोगों के पास जाकर समस्या का पता लगाने, लोगों की भागेदारी से उनके हल के लिए राह ढूंढने तथा उनका निवारण करने की  पहुंच अपनाई है। उन्होंने कहा कि किसी लोकतांत्रिक देश में लोगों की समस्याओं का बढिय़ा ढंग से हल निकालने का यही एक बढिय़ा रास्ता है। उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा ही  सोच रही है कि लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए परेशान ना होना पड़े।  जिस कारण उन्होंने स्वयं की लोगों के पास जाने को प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री ने आज संगत दर्शन के दूसरे दिन गुरूसर जोधां, डबवाली ढाब, बुर्ज सिधवां, श्याम खेड़ा, ढाणी बर्की, ढाणी कुंदन सिंह, कोलेयांवाली, छापेयावाली और सरावां बोदला में लोगों को संबोधित किया और उनकी समस्यांए सुनकर उनका मौके पर ही निपटारा किया तथा विकास कार्यो के लिए ग्रांटे ज़ारी की। इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त पंजाब एग्रो के चेयरमैन स. दयाल सिंह कोलेयांवाली, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव श्री के जे एस चीमा तथा एस करूणा राजू, उपायुक्त  श्री जसकिरण सिंह , निदेशक कृषि स. मंगल सिंह के अतिरिक्त प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित थे।