5 Dariya News

कन्या भू्रण हत्या एक सामाजिक अभिशाप: अरविंद मल्होत्रा

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा )

ऊना 08-Mar-2013

जिला एवं सत्र न्यायधीश अरविन्द मल्होत्रा ने कन्या भू्रण हत्या एक सामाजिक अभिशाप है और समज से इस बुराई व कलंक को मिटाने के लिए स्वयं महिलाओं को आगे आना चाहिए। श्री मल्होत्रा आज जिला कोर्ट परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह जरूरी है कि महिलाएं अपने अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक हों । उन्होंने कहा कि अगर कार्य स्थल पर किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार या अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल होता है तो दोषी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी चाहिएं। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ कड़े कानूनों का प्रावधान हैं और अपने कानूनी अधिकारों के प्रति सजग होकर महिलाएं  दोषियों को सजा दिलवा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नारी को स्वावलंबी बनने के लिए शिक्षित होना होगा। उन्होंने महिलाओं को उनके विभिन्न कानूनी अधिकारों की भी जानकारी दी ।कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश जसवंत चोगल, फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज देवेन्द्र कुमार शर्मा, सीजेएम राजेश तोमर, कोर्ट नंबर एक के जज अभय मंडयाल, कोर्ट नंबर 2 के जज निरंजन सिंह, कोर्ट नंबर 3 की जज कनिका चावला, कोट्र नंबर 4 की जज नेहा शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे।