5 Dariya News

मुख्यमंत्री ने किया महिला पुलिस राइडरों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा )

शिमला 08-Mar-2013

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला से महिला पुलिस राइडरों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर महिला रेपिड पुलिस फोर्स का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला रेपिड फोर्स को पहले चरण में शिमला में स्थापित किया गया है तथा बाद में इसे प्रदेश के सभी जिलों में विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फोर्स महिलाओं को अपराधों से सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा कानून व्यवस्था को और प्रभाव वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य पुलिस ने 94591-00100 नम्बर पर नि:शुल्क एसएमएस सेवाएं आरम्भ की हैं ताकि आम लोगों को सुविधाएं प्रदान की जा सकें। कोई भी व्यक्ति इस नम्बर पर एसएमएस भेजकर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकता है। 

उन्होंने कहा कि महिला पुलिस राइडर न्यूनतम समयावधि में स्थल पर पहुंच जाएंगी तथा उचित कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि महिला रेपिड फोर्स पुलिस हेल्पलाईन, एसएमएस सेवा के द्वारा प्राप्त शिकायतों पर भी कार्य करेगी तथा महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों पर नजर रखेगी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती विद्या स्टोक्स, शहरी विकास मंत्री श्री सुधीर शर्मा, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री हर्ष महाजन, नगर निगम शिमला के महापौर श्री संजय चौहान, पुलिस महानिदेशक श्री बी. कमल कुमार, शिमला के उपायुक्त श्री दिनेश मल्होत्रा तथा वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।