मुख्यमंत्री ने किया न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा )
शिमला 07-Mar-2013
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ, जो भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश पदोन्नत हुए हैं, के सम्मान में गत सायं यहां रात्रि भोज का आयोजन किया। वीरभद्र सिंह ने मुख्य न्यायाधीश को हिमाचली टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कियां हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री बृज बिहारी लाल बुटेल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री श्री कौल सिंह ठाकुर, वन मंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौरी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री अनिल शर्मा, उद्योग मंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, आबकारी एवं कराधान मंत्री श्री प्रकाश चौधरी, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल भी रात्रि भोज में शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्री एल.एस. पांटा, न्यायमूर्ति श्री दीपक गुप्ता, न्यायमूर्ति श्री डी.डी. सूद, न्यायमूर्ति श्री वी.के. आहूजा, न्यायमूर्ति श्री सुरेन्द्र सिंह, न्यायमूर्ति श्री संजय करोल, न्यायमूर्ति श्री कुलदीप सिंह, न्यायमूर्ति श्री राजीव शर्मा, न्यायमूर्ति श्री वी.के. शर्मा, न्यायमूर्ति श्री डी.सी. चौधरी, मुख्य सचिव श्री एस. रॉय, पुलिस महानिदेशक श्री बी. कमल कुमार, महाधिवक्ता श्री श्रवण डोगरा, मुख्य न्यायाधीश के परिवार के सदस्य, प्रदेश सरकार एवं विधि सेवाओं से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।