बैंक आफ इंडिया ने बैंक के 17.7 प्रतिशत वार्षिक शुद्ध लाभ किया दर्ज
बैंक आफ इंडिया द्वारा चंडीगढ़ जोन में आठ नए बैंक खोलने की घोषणा
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ 21-Feb-2013
बैंक आफ इंडिया द्वारा चंडीगढ़ जोन के वार्षिक व्यपवार के मुल्याकंन के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता श्रीमीत वी.आर.लईयर,चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरैक्टर,बैंक आफ इंडिया की देख रेख में की गई । श्रीमती वी.आर.लईयर ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि देश के प्रमुख बैंकों में शामिल 107 साल पुराने बैंक आफ इंडिया की कुल 4169 ब्रांचें है जिनमें से 48 ब्रांचें विदेशों में हैं । उन्होने आगे बताया कि सारी ब्रांचें कंपियूटराइजिड हैं और बैंक का विश्व स्तर पर 630000 करोड़ का व्यवपार हैं जिसमें से 349000 करोड़ निवेश और 281000 करोड़ कर्जा के रूप में शामिल हैं । उन्होने आगे बताया कि फरवरी 2012 तक बैंक की वार्षिक ग्रोथ 17.7प्रतिशत रही जबकि विश्व स्तर पर निवेश में 16.0प्रतिशत की बढ़ोतरी और कर्ज के रूप में 20.1प्रतिशत का बढ़ोतरी पिछले साल से ज्यादा दर्ज¸ किया गया । इसके साथ ही उन्होने बताया कि कैपटिल एडीक्युटि 10.59 प्रतिशत रही और एन.पी.ए 1.97प्रतिशत रही जबकि बैंक की सी डी रेशों 71 प्रतिशत रिकार्ड की गई । उन्होने पत्रकारों से बैंक के भविष्य के मनसूबों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जहां मार्च,2013 तक बैंक आफ इंडिया का 4300 ब्रांचें खोलने का लक्ष्य था वहीं देश भर में 300 हज़ार ऐ.टी.एम की संख्या पर लेजाने का फैसला किया गया हैं । इस के साथ ही उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि बैंक आफ इंडिया को अपने ग्रहकों को प्राथमिक और अच्छी सुविधाए देने के कारण ही इकनोमिक्स टाइमस द्वारा दूसरा सब से विश्वसनीय ब्रांड 2012 का दर्जा र्दिया गया हैं ।
इस अवसर पर चंडीगढ़ जोन के बैंक आफ इंडिया के हैड श्री एस.के.शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ जोन में बैंक की कुल 75 ब्रांचे है जिनमें से 19 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में, 27 प्रतिशत कस्बों में,49प्रतिशत शहरी और 5प्रतिशत मैटरों इलाकों में खुली हैं । उन्होने आगे बताया कि मार्च,2013 तक आठ अन्य ब्रांचें खोली जा रही हैं । शर्मा ने चंडीगढ़ जोन के इस साल के वार्षिक लाभ बारे जानकारी देते हुए बताया कि 6113 करोड़ जमाराशी प्राप्त की गई जिसमें से 3782 करोड़ कैश रूप में रहे जबकि 2331 करोड़ कर्ज¸े के रूप में शामिल रहें । श्री शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ जोन में मार्च,12 तक 8.98प्रतिशत तक की तरक्की दर्ज¸ की गई जबकि वार्षिक क्रै डिट बढोतरी 17.25 दर्ज¸ की गई । इसके साथ ही उन्होने बताया कि मार्च,2012 तक चंडीगढ़ जोन को 14.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई ।