5 Dariya News

अकाली अब अपनी असफलताओं के लिए केन्द्र पर इल्जाम नहीं लगा सकते: तिवारी

तिवारी द्वारा वार्ड नं. 48 में ट्यूवबैल का उदघाटन

5 दरिया न्यूज (अजय पाहवा)

लुधियाना 19-Jul-2014

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि पंजाब में अकाली अब अपनी असफलताओं के लिए केन्द्र पर इल्जाम नहीं लगा सकते, क्योंकि केन्द्र की सत्ता में ये खुद सांझीदार हैं। जबकि इससे पहले अकाली-भाजपा नेता केन्द्र पर पक्षपात करने का आरोप लगाते थे और अब केन्द्र में इनकी अपनी सरकार होते हुए हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। तिवारी वार्ड नं. 48, इश्मीत चौक के निकट पार्क में ट्यूबवेल का उदघाटन करने के अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद मनीष तिवारी ने इस ट्यूबवेल के निर्माण के लिए बतौर सांसद अपने कोटे से 15.50 लाख रुपए की ग्रांट जारी की थी। इस उदघाटन समारोह का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन दीवान, प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील मल्होत्रा, वार्ड प्रधान अनिल सचदेवा द्वारा किया गया था।तिवारी ने पूछा कि पंजाब में सरप्लस बिजली कहां है? कुछ साल पहले इस सरकार ने पाकिस्तान को बिजली निर्यात करने का दावा किया था, परंतु अब यहां रेगुलर सप्लाई भी नहीं मिल रही। जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित कृषि क्षेत्र हो रहा है। जिन्हें बिजली तो मुफ्त मिलनी है, मगर बिजली की सप्लाई न होने कारण उन्हें डीजल से चलने वाली मोटरों से अपने खेतों की ङ्क्षसचाई करनी पड़ रही है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में 18000 उद्योग बंद हो चुके हैं, जिनमें कई लुधियाना के हैं। बिजली की कमी व गलत कर प्रणाली के चलते उद्योग दूसरे राज्यों को पलयान कर रहे हैं और राज्य को राजस्व व रोजगार का नुक्सान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 7 सालों के दौरान राज्य सरकार के झूठे दावों की पोल खुल चुकी है, तो भाजपा नेतृत्व वाली एन.डी.ए सरकार की सच्चाई दो माह के ही कम समय में सामने आ गई है। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि स्वच्छ पेयजल सभी का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से लोगों में जीवन स्तर ऊंचा उठाया है और इसी कोशिश के तहत उन्होंने उक्त ट्यूबवैल के निर्माण के लिए ग्रांट जारी की थी, जो आज साकार हो गई है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी स्थानीय सरकार की होती है, लेकिन उन्होंने हमेशा से जनसमस्याओं को प्राथमिकता दी है और आज क्षेत्र के लोगों की पेयजल संबंधी समस्या पूरी तरह से हल हो चुकी है।

दीवान व मल्होत्रा ने कहा कि अकली-भाजपा शासनकाल में व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। इस क्रम में सड़कों, पानी-सीवरेज, बिजली सप्लाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का बुरा हाल है। लोगों की समस्याओं के प्रति शासन आंखें मूंदे बैठा है। उन्होंने कहा कि इस जगह पर पहले 1966 में ट्यूबवेल लगाया गया था, जो पिछले कई सालों से बुरी हालत में था। लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा था। पूर्व केन्द्रीय मंत्री तिवारी ने इस समस्या की गंभीरता को समझा था और बतौर सांसद अपने कोटे से 15.50 लाख रुपए की ट्यूबवेल की गांट दी थी।उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से तिवारी का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर मॉडल टाऊन, शास्त्री नगर एक्सटेंशन के दुकानदारों द्वारा इलाके में सार्वजनिक शौचालय बनाने व इलाका निवासियों द्वारा रेलवे फाटक के चलते ट्रैफिक समस्या के हल के लिए एक अंडरब्रिज बनवाने हेतु तिवारी को अलग-अलग ज्ञापन भी सौंपे गए। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन दीवान, प्रदेश कांग्रेस सचिव व वार्ड इंचार्ज सुशील मल्होत्रा, अनिल सचदेवा, कुलवंत सिद्धू, कृपाल सिह बजाज, अमन सिंह बजाज, विनोद बठला, सतवदर जवद्दी, बलजदर सिंह बंटी, इंद्रजीत टोनी कपूर, हरवदर सिंह कंडा, हरदीप सिंह, जतेन्द्र सिंह, हरमीत सिंह, करणजीत सिंह, करण चोपड़ा, कपिल खरबंदा, पलवदर सिंह तगगड़, बृजमोहन शर्मा, पुनीत नय्यर, सुनील शुक्ला, राजीव राजा, जी.एस. मंड, परमजीत घवद्दी, राहुल डुलगच,अरवदर बब्बल, अवतार सिंह, हरभजन सिंह, सन्नी कैंथ, रणजीत बिरला, संदीप बिरला, सन्नी कैंथ, धनवदर सिंह, जगमोहन सिंह वाधवा, अजिन्दर सिंह मक्कड़, बलङ्क्षजदर सिंह, अमित अरोड़ा, गुरभेज छाबड़ा, राकेश कुमार बिट्टू, राकेश मल्होत्रा, राकेश शर्मा, गीतांजलि शर्मा, ओंकार सिंह, अविनाश गोयल, संजीव शाही, धीरज बजाज भी मौजूद रहे।