5 Dariya News

मनीष तिवारी द्वारा पौधा लगाओ मुहिम की शुरूआत

हर वार्ड नं. 200 पौधे लगाएगी लाल बहादुर शास्त्री सोशल फोरम

5 दरिया न्यूज (अजय पाहवा)

लुधियाना 19-Jul-2014

आर.एस मॉडल सीनियर सकैंडरी स्कूल द्वारा शास्त्री नगर, लाल बहादुर शास्त्री सोशल फोरम के सहयोग से वार्ड नं. 48, शास्त्री नगर में पौधा रोपन दिवस मनाया गया। पूर्व केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व पूर्व सांसद मनीष तिवारी द्वारा इस अवसर पर पौधा लगाकर पौधा लगाओ मुहिम की शुरूआत की गई।इस अवसर पर तिवारी ने कहा कि लुधियाना को प्रदूषण मुक्त करने हेतु शहर में अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे व उन्हें संभालना भी होगा। उन्होंने फोरम द्वारा इस मुहिम की शुरूआत की सराहना की और कहा कि प्रत्येक शहरी को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए।

फोरम के प्रधान सुशील मल्होत्रा ने कहा कि उनकी संस्था ने इस मुहिम को सफल बनाने हेतु विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्कूली संस्थाओं व पार्क मैनेजमेंट कमेटियों से सहयोग लेने का फैसला किया है। पौधों का प्रबंध फोरम द्वारा किया जाएगा और बूथ स्तर पर कम-से-कम 200 पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें फूलों, फलों व रोग निवारक पौधे शामिल होंगे।जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान पवन दीवान ने कहा कि पार्टी ऐसी सभी संस्थाओं को सहयोग करेगी, जो पर्यावरण संभाल की दिशा में कार्य कर रही हैं, ताकि लुधियाना को हरा-भरा किया जा सके। इस क्रम में फोकल प्वाइंट, इंडस्ट्रियल एरिया को केन्द्र बिन्दु रखा जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के ङ्क्षप्रसीपल मोहन लाल कालड़ा, अनिल सचदेवा, हरिन्दर कंडा, बलङ्क्षजदर सिंह, विनोद बठला, मेवा सिंह कुलार सहित स्कूल के विद्यार्थी मौजूद रहे।